महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए E-KYC अनिवार्य, 30 जून अंतिम तिथि

Fashion

रायपुर | छत्तीसगढ़
महतारी वंदना योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने पहली बार E-KYC की अंतिम तिथि तय कर दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के सभी लाभार्थियों को 30 जून 2026 तक E-KYC अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और सभी के लिए E-KYC प्रक्रिया जारी है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र हितग्राहियों तक ही पहुंचे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि E-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इसके लिए पंचायत भवनों और शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि महिलाएं आसानी से अपनी पहचान सत्यापित करा सकें।
सरकार ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना E-KYC अवश्य पूरा कर लें, ताकि उन्हें योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता में किसी प्रकार की बाधा न आए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *