तिल्दा-नेवरा। महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा गोपाल मंदिर नेवरा से भव्य शोभायात्रा एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के श्रद्धालु, महिला मंडल, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान शिव की आरती के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महेश्वरी भवन परिसर पहुंची, जहां धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य कैलाश गांधी सहित अन्य वक्ताओं ने महेश नवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महेश नवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संस्कार और जागरूकता का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज के बुजुर्गों का सामूहिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठजनों को पुष्पमाला, श्रीफल एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा बुजुर्गों के अनुभवों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील माहेश्वरी (सिमगा) एवं अंशुल माहेश्वरी (भाटापारा) उपस्थित रहे। वहीं समाज के वरिष्ठजन द्वारकादास गांधी, अशोक राठी, शिवकरण गांधी, शरद डागा, रामनिवास राठी, संतोष भट्टा, योगेश गांधी, प्रमोद सोनी, निकेश लाहोटी, रवि गांधी, रतन गांधी, दीपक राठी, नरेश राठी, भारत राठी, कैलाश गांधी, देवव्रत, रामअवतार भट्टा, गिरधर राठी, नटवर गांधी, नीरज लाहोटी, विजय राठी, अनिल डागा एवं जयप्रकाश राठी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को एकजुट करने वाली प्रेरणादायक पहल बताया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
