संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा में चाकूबाजी के फरार आरोपी प्रीत साहू गिरफ्तार, पुलिस ने खून से सनी शर्ट भी की बरामद
PNBCG NEWS रायपुर/तिल्दा नेवरा| 02 जुलाई 2025
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बीएनबी ग्राउंड में 27 जून की शाम को हुए चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहा आरोपी प्रीत साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में प्रीत ने अपना जुर्म कबूलते हुए घटना के समय पहनी खून लगी शर्ट को बीएनबी मैदान के पास मुरूम में छिपाकर रखने की बात भी स्वीकार की, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी समीर पाल अपने डेढ़साला अजय देवार के साथ मीना बाजार देखने बीएनबी स्कूल मैदान गया था। शाम करीब 7:30 बजे जीतू उर्फ जितेन्द्र निषाद ने उसे धक्का दिया। जब समीर ने आपत्ति जताई, तो जीतू और उसके साथी ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जीतू ने अपनी जेब से धारदार चाकू निकालकर समीर और अजय पर हमला कर दिया। हमले में समीर के सिर और अजय के पेट में गंभीर चोटें आईं।
सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365
घटना के बाद तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी जीतू निषाद को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि घटना में उसका साथी प्रीत साहू भी शामिल था, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा था।
आरोपी ने खुद किया खुलासा
प्रीत साहू को आज गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई, तो उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि वारदात के समय पहनी गई उसकी शर्ट पर खून लग गया था, जिसे उसने बीएनबी मैदान के पास मुरूम में छिपा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शर्ट को बरामद कर लिया है।
न्यायालय में पेश
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी प्रीत साहू को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
🔹 अपराध क्रमांक: 280/2025
🔹 धारा: 296, 115(2), 109, 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट
ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ pnbcg news .in
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
