हथबंद से लावर मुख्य मार्ग लोगो के लिए बनी मुसीबत, हथबंद से सीतापार तक नहीं हुआ निर्माण

sosal

ब्लाक संवाददाता मनीषा टंडन  सिमगा

हथबंद से लावर तक बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, सीतापार से हथबंद तक नहीं हुआ अब तक निर्माण

सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली हथबंद से लावर तक की मुख्य सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। जगह-जगह उखड़ी डामर, गहरे गड्ढे और जल भराव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस सड़क के माध्यम से हथबंद से बिलासपुर जैसे बड़े शहरों की ओर आवाजाही होती है, इसलिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों ने बताया कि सीतापार से हथबंद तक का हिस्सा अब तक अधूरा है, जबकि दरचूरा से लावर तक नई सड़क बन चुकी है। यह असंतुलन लोगों में नाराजगी पैदा कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आधे हिस्से में सड़क निर्माण होना और आधे हिस्से का अब तक उपेक्षित रहना सरकार की अनदेखी को दर्शाता है।

दरचूरा से लावर तक तो अच्छी सड़क बना दी गई है, लेकिन सीतापार से हथबंद का हिस्सा अब भी बेहाल है। आखिर इस हिस्से को कब सुधारा जाएगा*

ग्रामीणों ने मांग की है कि सीतापार से हथबंद तक के सड़क मार्ग का भी जल्द निर्माण किया जाए और पूरे मार्ग को एकसमान रूप से विकसित किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *