सुंगेरा सरपंच तारण दास सहित तीन गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

क्राइम

Pnb cg news संवाददाता पवन बघेल नेवरा

धरसींवा, रायपुर | जुलाई 29, 2025
धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुंगेरा में पाइपलाइन कार्य को लेकर हुई पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गांव के सरपंच तारणदास साहू सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जनवरी 2024 में महेन्द्रा स्पंज कंपनी द्वारा खारून नदी पर स्थित लखना एनीकट के पास पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कार्य स्थल पर प्रदर्शन किया था। विरोध के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।

इस घटना के संबंध में पुलिस ने अपराध क्रमांक 346/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 342, 294, 323, 506, 186, 332, 353, 147, 148 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम सुंगेरा के सरपंच तारणदास साहू (पिता स्व. टीकाराम साहू), ताकेेश्वर उर्फ तारकेश्वर साहू (पिता परसराम साहू), और बिसंभर यादव (पिता स्व. लतेल यादव) शामिल हैं। तीनों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी, और मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके जल-संसाधनों की रक्षा करने वालों को फंसाया जा रहा है, जबकि प्रशासन इस मामले को कानून व्यवस्था से जुड़ा बता रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *