अज्ञात वाहन की चपेट मे मजदूर की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

दुर्घटना

PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल


पूंजीपथरा/रायगढ़।
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मंदिर के पास आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान जशपुर जिले के तपकरा थाना अंतर्गत ग्राम सुरजुला घाघरा निवासी निकोदिन एक्का के रूप में हुई है, जो सिंघल प्लांट में कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक, निकोदिन एक्का दोपहर लगभग 1 बजे अपनी बाइक (क्रमांक CG 13 AD 0619) से काम से घर लौट रहे थे। बंजारी मंदिर के आगे स्थित स्पीड ब्रेकर के पास अचानक तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे राहगीरों ने तत्काल डायल 112 की मदद से घायल को किरोड़ीमल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा। इसके पश्चात शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है, वहीं मामले की विवेचना की जा रही है।


रिपोर्ट: पवन बघेल 

स्थान: पूंजीपथरा, रायगढ़
तिथि: 08 अगस्त 2025

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *