महेश वाधवानी को नरेन्द्र मोदी विचार मंच का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया

राजनीति

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल


तिल्दा-नेवरा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश दास जी के आदेश तथा प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश प्रभारी (छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश) एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी दास जी साहू की अनुशंसा पर तिल्दा-नेवरा निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी महेश वाधवानी (महेश गैस सिलेंडर वाले) को संगठन में प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

महेश वाधवानी की पहचान

महेश वाधवानी तिल्दा-नेवरा सिंधी कैंप निवासी हैं और अपनी मधुर वाणी, सामाजिक सहयोग तथा निस्वार्थ सेवा भाव के कारण हर समाज में एक अलग पहचान रखते हैं।

  • वे भारतीय जनता पार्टी के कट्टर कार्यकर्ता रहे हैं और हर छोटे-बड़े चुनाव (पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत, पार्षद, विधानसभा, लोकसभा) में तन-मन-धन से प्रत्याशियों का सहयोग कर उन्हें विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
  • समाज सेवा में उनकी छवि ऐसी है कि आज तक कोई भी व्यक्ति उनके घर से खाली हाथ नहीं लौटा। वाधवानी जी जिसको सहयोग का वादा कर देते हैं, उसे हर हाल में निभाते हैं।
  • भले ही वे सिंधी समाज से आते हैं, लेकिन उन्होंने हर समाज की सेवा कर सबका दिल जीता है।

संगठन की ओर से सम्मान

भारत माता के प्रति उनके निस्वार्थ भाव, देश व समाज के हर वर्ग के लिए सेवा भावना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के विचारों से प्रेरित कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

शुभकामनाएँ और बधाई

प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने महेश वाधवानी जी को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए ढेरों बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों से आग्रह किया है कि महेश वाधवानी जी को फोन एवं व्हाट्सएप (मो. 9300393002, 9179394041) पर शुभकामनाएँ देकर उनके साहस और संकल्प को और मजबूती प्रदान करें।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *