तिल्दा-नेवरा। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 200 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा स्थित सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
एनएसयूआई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव बंद होने के कारण कॉलेजों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं, जिनका विरोध करने के लिए छात्रों के पास कोई प्रतिनिधि नहीं है। इससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि एनएसयूआई द्वारा 6 अप्रैल को प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव किया जाएगा। इसी कड़ी में रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का भी घेराव प्रस्तावित है।
एनएसयूआई की प्रमुख मांगें:
प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए।

चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।
चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा की जाए।
छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए।
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए।
इस दौरान मुख्य रूप से अनिल सिंह, विक्रम वर्मा, हर्ष यादव, संजय चक्रधारी, हिमांशु तिवारी, तरुण अग्रवाल, मनीष वर्मा, कुनाल चौबे, अमन वर्मा, गुलशन साहू, अभिषेक चक्रधारी, विकी चक्रधारी, रवि वर्मा, देवेंद्र और भूपेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
