युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल, उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया आरोपी

रायपुर/पलारी :
थाना पलारी पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलशन कश्यप (20 वर्ष) निवासी ग्राम दहेली, थाना रेउना, जिला कानपुर नगर, मृतिका को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी द्वारा युवती की फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से बार-बार युवती को परेशान करता था और फोन-पे के जरिए उससे रकम भी वसूल चुका था। साथ ही आरोपी द्वारा और अधिक पैसे देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
लगातार मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के डर से परेशान होकर युवती ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
 पुलिस का संदेश :
ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराधों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की धमकी या प्रताड़ना की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *