संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
रायगढ़, 17 अप्रैल । सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान मधुबनी बिहार निवासी बिलाल एहसान (23 वर्ष) के रूप में हुई है।
मामला 11 अप्रैल को उस वक्त सामने आया जब रायगढ़ निवासी एक युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2018 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से बिलाल से हुई थी। जनवरी 2020 में बिलाल रायगढ़ आया और कोचिंग के बहाने रहने लगा। इस दौरान उसने युवती से शादी का वादा किया और जनवरी 2021 में शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार संबंध बनाए, लेकिन मार्च 2025 में युवती को जानकारी मिली कि बिलाल के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता का बयान दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/2025 धारा 376(2)(n) भादवि, 313 भादवि और आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम को दिल्ली एवं गाजियाबाद रवाना किया गया।
एएसआई नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, आरक्षक सुरेश सिदार और सूर्यकांत सिंह की टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी को गाजियाबाद में ट्रेस कर रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपी बिलाल एहसान पिता एहसान अहमद उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं0 10 ई- रिक्सा चौंक पुलिस लाइन के नजदीक भौवारा मधुबनी बिहार ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसे कल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
