संवाददाता व संपादक पवन बघेल तिल्दा नेवरा
रायपुर, 12 जून 2025।
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से गांजा बेचने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 910 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,000 बताई जा रही है, बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे एक महिला गुलाबी टी-शर्ट और काली जींस में संदिग्ध रूप से सफेद पाॅलिथीन लेकर घूम रही है और गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ा।
पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला की पहचान श्रीमती भारती बाघवानी, पति श्री नरेश बाघवानी, उम्र 36 वर्ष, निवासी सिंधी कैंप, वेलकम सुपर बाजार के पास, तिल्दा, के रूप में हुई है। महिला के पास से गांजा से भरा एक सफेद प्लास्टिक पाॅलिथीन बरामद हुआ, जिसका वजन 910 ग्राम है।
इस कार्रवाई में आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह संपूर्ण कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में तथा “निजात” (नशामुक्ति) अभियान के तहत की गई।
कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), उप निरीक्षक विकास देशमुख, आरक्षक किशोर शर्मा, महिला आरक्षक किरण वर्मा और पूजा वर्मा शामिल रहे।

छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
