बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा के विस्तार की जनसुनवाई सम्पन्न

औद्योगिक

तिल्दा नेवरा –
-जनसुनवाई सम्पन्न–

  • संवाददाता व संपादक पवन बघेल  तिल्दा नेवरा
  • जब जब भी कोई नया  उद्योग लगता है या उद्योगों का विकास की बात होने लगती है तो कुछ लोगो के दवारा निजी निस्वार्थ के चलते ग्रामीणों के द्वारा  विरोध किया जाता है हैं किंतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन और ग्रामीणों की सकारात्मक सोच के परिणाम स्वरूप उद्योग का विकास भी होता है ग्राम गैतरा में खुलने वाले बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा को जनसुनवाई अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और पर्यावरण अधिकारी पी के रावड़े की उपस्थिति में ग्रामीणों ने कंपनी के पक्ष विपक्ष दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी ग्रामीणों के हल्के विरोध के साथ सफलता पूर्वक जनसुनवाई सम्पन्न हुआ क्षेत्रीय जनप्रिनिधियो ने कहा की उद्योग लगेगा तो रोजगार मिलेगा ग्रामीण बेरोजगार युवाओ के साथ साथ महिलाओं को भी रोजागार मिलेगी,कारखाने में विभिन्न पदों पर अस्थायी या संविदा के आधार पर रोजगार सृजन होगा। महिलाओं ने बच्चो की शिक्षा ,ग्रामीण महिलाओं एवं क्षेत्र के युवाओं को रोजगार ,गावों के सर्वांगीण विकास की शर्तो पर अपनी सहमति जताई

  • वही कम्पनी प्रबंधन ने क्षेत्रीय ग्रामीणों के फैक्ट्री में योग्यता अनुसार काम,स्थानीय को प्राथिमकता ,पर्यावरण संतुलन बनाये रखने ,गावों के विकास की बात कही है । उपरोक्त सभी बातों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा की गांव में कम्पनी लगने से रोजी मजदूरी करने बाहर प्रान्त में नहीं जाना पड़ेगा लोगो को यही रोजगार मिलेगा इसलिए हम लोग बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा का समर्थन किया है
    कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण के तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी सत्यम सिंह श्याम उपस्थित रहे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *