मंत्री टन्कराम वर्मा का नवापारा हथबंद आगमन,भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

राजनीति

ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

नवापारा, — छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के नवापारा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायत नवापारा में आयोजित स्वागत समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री टंकराम के स्वागत के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई नवापारा के सरपंच कुमार मारकंडे और सिमगा जनपद के सदस्य डॉ. दौलतराम पाल ने की। उन्होंने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री टंकराम ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार गांव-गरीब और किसान के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने मंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दीं, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *