छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने स्थानीय मुद्दों व जनजागरूकता पर बनाई रणनीति
तिल्दा-नेवरा:
तिल्दा नेवरा स्थित राजिम सदन, कोटा रोड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ किया गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों, युवाओं के रोजगार, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य फोकस सदस्यता अभियान पर रहा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तिल्दा नेवरा खड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सदस्यता करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
संगठन के वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए दोनों संगठनों का संयुक्त प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही आगामी समय में जनजागरूकता अभियान, धरना-प्रदर्शन एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता, अनुशासन और मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
