भाजपा पार्षद की बेटी की मौत: इलाज में लापरवाही की आशंका, चार सदस्यीय जांच समिति गठित
संवाददाता – पवन बघेल तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा में हाल ही में एक दर्दनाक घटनासामने आई जब भाजपा पार्षद सतीश निषाद की 18 वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को पहले नेवरा के खुशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इलाज में लापरवाही की आशंका जताते हुए खुशी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और नर्सिंग होम एक्ट को कड़ाई से लागू करने की मांग की। इस मांग को लेकर एक रैली भी निकाली गई और एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, जांच समिति गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका की स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं शिक्षा सभापति रानी सौरभ जैन ने बीएमओ से मुलाकात की और विस्तृत जांच व आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया।
इस समिति में तिल्दा नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रके डॉ. आशीष सिन्हा समेत अन्य तीन सदस्य शामिल हैं। समिति खुशी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई संभावित लापरवाही की जांच कर रही है। डॉ. सिन्हा ने बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट सोमवार तक सौंप देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
शोक में डूबा तिल्दा नेवरा
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने इस दुखद घटना को स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था से जोड़ा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर पूरे क्षेत्र की
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
