तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही :- नाबालिक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 2आरोपी व 1 बालक गिरफ्तार

Fashion क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल


थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 2 आरोपी व 1 बालक गिरफ्तार

रविवार, 07 सितम्बर 2025 | रायपुर

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हुई नाबालिग की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में शामिल 2 आरोपियों और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण


26 अगस्त 2025 को एक नाबालिग लड़का रात 8 बजे गणेश पंडाल देखने घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिवार की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की गई। 6 सितम्बर को उसका शव ग्राम कोटा स्थित बड़े तालाब के पास संदिग्ध स्थिति में मिला। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता


घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जांच के निर्देश दिए। एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, एण्टी क्राइम यूनिट और तिल्दा नेवरा थाना पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से खुलासा


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि मृतक को आखिरी बार विजय धीरज के साथ देखा गया था। पूछताछ में विजय ने अपने साथी कुलदीप बंजारे और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

अनाचार के बाद हत्या


आरोपी विजय ने पूछताछ में बताया कि उसने नाबालिग के साथ अनाचार किया और राज खुलने के डर से अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तारी और कार्रवाई


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर धारा 140(4), 61(2)(क) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. विजय धीरज कुमार पिता बिरझू राम धीरज, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कोटा सतनामीपारा।
  2. कुलदीप बंजारे पिता जगतारण बंजारे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोटा सतनामीपारा।
  3. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *