संवाददाता व संपादक पवन बघेल नेवरा तिल्दा
📍 रायपुर, छत्तीसगढ़ | दिनांक: 15 जून 2025
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने शनिवार को एक युवक को धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराते हुए राहगीरों में भय का माहौल बना रहा था।
👉 गिरफ्तार आरोपी की पहचान
आरोपी का नाम राजेश्वर उर्फ सोमू निषाद (उम्र 25 वर्ष) है, जो वार्ड क्रमांक 07, कंडरा पारा, नेवरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक धारदार स्टील का चाकू भी बरामद किया है।
👉 पुलिस को मिली थी मुखबिर से सूचना
सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चाकू के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 253/2025 के तहत धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
👉 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के दिशा-निर्देश में की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विकास कुमार देशमुख ने किया।
🔎 पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुंडा, बदमाश, अड्डेबाजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी है।
📢 तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता हो या लोगों को डराता-धमकाता हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📰 रायपुर तिल्दा नेवरा क्राइम रिपोर्ट
📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ
छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
