संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 258/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम
दिनांक: 17.06.2025
अवैध शराब विक्रय करते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार, 80 पौवा देशी मदिरा जप्त
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.06.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम भूमिया (बाईस मील) कच्ची मार्क के पास स्थित टॉर में दबिश दी गई। मौके पर अजय पारधी पिता हेमलाल पारधी उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, भूमिया, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.) को एक लाल-सफेद थैले में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गए शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 80 पौवा देशी मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8800/- है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, “निजात” (नशा मुक्ति) अभियान के तहत निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में सउनि शंकर लाल वर्मा एवं पेट्रोलिंग टीम द्वारा की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
