खाद की कमी को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

राजनीति

PNB CG NEWS  संपादक पवन बघेल तिल्दा नेवरा रायपुर

छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा, प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, राज्य सरकार द्वारा किसानों को खाद की समुचित आपूर्ति न कर पाने के विरोध में आज तिल्दा ग्रामीण क्षेत्र के टोहड़ा एवं देवरी सरकारी सोसायटी परिसरों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।



यह विरोध प्रदर्शन तिल्दा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदाऊ साहू के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की किसानों को तुरंत खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे खेती-किसानी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।



इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद वितरण में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *