लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध बनीं राज्यसभा सांसद, तिल्दा-नेवरा से पार्षद रानी सौरभ जैन ने दी बधाई

राजनीति

तिल्दा-नेवरा। राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।
बताया जाता है कि लक्ष्मी वर्मा वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे पूर्व में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और भाजपा की प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।
इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा की पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और सेवाभावी व्यक्तित्व राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के हितों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे प्रदेश के विकास और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बधाई देने के लिए तिल्दा-नेवरा से दीपक शर्मा (जिला संयोजक), विकास कोटवानी (जिला मंत्री भाजपा), स्वाति वर्मा (जिला पंचायत सभापति), पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश वर्मा, प्रिया सिरमौर, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री बेबी गोस्वामी, अंजू पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *