डॉ. मोहन लाल वर्मा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं, बच्चों के साथ मनाया खास दिन
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन
बलौदाबाजार : – जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभापति डॉ. मोहन लाल वर्मा ने अपने जन्मदिन को एक खास अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर स्थित “कोपल वाणी चाइल्ड वेलफेयर संस्था” जाकर वहाँ मौजूद मूकबधिर बच्चों के साथ समय बिताया और उनका जन्मदिन उन्हीं के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था में कार्यरत कर्मियों और अध्ययनरत बच्चों ने डॉ. वर्मा को शुभकामनाएं दीं। उनके इस मानवीय gesture की सभी ने सराहना की।

वहीं बलौदाबाजार में भी अलग-अलग जगहों पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। एक कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मोहन वर्मा को एक सक्रिय, ऊर्जावान और जनप्रिय नेता के रूप में जाना जाता है। वह उद्योग एवं सहकारिता विभाग में भी अपनी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभा रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
