PNBCG News तिल्दा नेवरा रायपुर से पवन बघेल
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला जांच के तहत
ग्राम कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नवविवाहिता महिला
द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान ऊषा कहरा (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने पति प्रमोद कहरा के साथ वहां निवास कर रही थी। पति प्रमोद सम्भव प्लांट में कार्यरत है और आज सुबह 6:00 बजे ड्यूटी के लिए निकल गया था।
घर पर उस समय केवल मृतिका की मां मौजूद थी, जो सुबह 10:00 बजे मंदिर गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उन्होंने ऊषा को पंखे से कपड़े के सहारे लटके हुए देखा, जिसके बाद तत्काल पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतिका पथरी की बीमारी से पीड़ित थी और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से भी परेशान थी। उसका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही हो पाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
