भीषण सड़क हादसा: सासाहोली में मास्दा और बाइक की टक्कर, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा रायपुर
सासाहोली: आज सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मास्दा वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 30 वर्षीय जीवन धरीतलाहरे (निवासी ग्राम कुरुद सिलयारी) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार खिलेश्वरी बंजारे (निवासी ग्राम बिलाड़ी) की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, वहीं मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। मामले में मास्दा वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

🙏 खिलेश्वरी बंजारे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
आप बने रहिए हमारे साथ, ऐसे ही ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए।
हमारी वेबसाइट/पेज को फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
