कोटा रोड में मुड़ा हुआ बिजली का पोल दे रहा दुर्घटना का निमंत्रण, विभाग की लापरवाही उजागर

दुर्घटना

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा-नेवरा। कोटा रोड में एक लोहे का बिजली पोल सड़क की ओर खतरनाक तरीके से मुड़ गया है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने नया पोल गाड़कर तारों को बदल तो दिया, लेकिन पुराने मुड़े हुए पोल को वहीं छोड़ दिया, जो सड़क के बीचोंबीच झुका हुआ होने के कारण वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। राहगीरों का कहना है कि इस तरह 100% दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि विभाग चाहता तो मड़े हुए पोल को काटकर हटाया जा सकता था, जिससे दुर्घटना की आशंका खत्म हो जाती। लेकिन विभाग की यह लापरवाही क्षेत्रवासियों में नाराज़गी का कारण बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत कार्रवाई कर सड़क से इस पोल को हटाने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *