ग्राम सिरकोतगा में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी, ग्रामीण सालों से वंचित | अधिकारी, सरपंच-सचिव की अनदेखी
PNBCG News तिल्दा नेवरा रायपुर से पवन बघेल
लखनपुर (सरगुजा) — जनपद पंचायत लखनपुर के अंतर्गत ग्राम सिरकोतगा के निवासी वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गाँव में पानी, सड़क, साफ सफाई आंगनवाड़ी,नाली, बिजली जैसे बुनियादी ढांचे की हालत जर्जर है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद न तो मरम्मत करवाई गई है और न ही कोई स्थायी समाधान किया गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत के सरपंच, सचिव और संबंधित अधिकारी इस मुद्दे को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए फंड की उपलब्धता होने के बावजूद कार्य नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मरम्मत कार्य शुरू कराने और पंचायत फंड की पारदर्शी जांच की मांग की है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
