खरोरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण द्वारा बजट 2026-2027 पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 09/02/2026 को खरोरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री सुरेंद्र पाटनी जी, मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती शीतल नायक जी, जिला महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा जी, श्री संतोष शुक्ला जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र ठाकुर जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी जी, नवापारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी साहू जी, नगर पंचायत खरोरा उपाध्यक्ष श्री सुमित सेन जी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूर्णिमा धनकर, कांति सेन, रानी जैन, हीरा वर्मा, रानी साहू, माधुरी साहू, कविता साहू, सीता साहू, योगिता, मनोरमा वर्मा, प्रिया सिरमौर, अंजू पाठक, अनीता सक्सेना सहित समस्त महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता बहनें उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता शीतल नायक ने बताया बजट का महत्व
कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता श्रीमती शीतल नायक जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु देश की ऊंची उड़ान का आधार है।
उन्होंने महिलाओं को बजट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
