राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आरपीएम ) की मासिक गूगल मीटिंग सम्पन्न संगठन की विस्तार व पत्रकारों की हितो पर हुई चर्चा

प्रेस

PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा-नेवरा



नई दिल्ली।
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) की मासिक गूगल मीट बैठक  का

सफल आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से जुड़े पत्रकारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस ऑनलाइन बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विविध विषयों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के सदस्यता अभियान, राज्य इकाइयों के गठन और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस वर्चुअल मीटिंग में निम्न प्रमुख पत्रकार एवं सदस्यगण उपस्थित रहे:
महताब खान चंद, अमरजीत मौरा, श्रीनिवास राव, कमलेश कुमार, सुनीता उपाध्याय, धीरज कुमार, शांति गौतम, संतोष कुमार यदु, प्रियब्रत नायक, गोपीनाथ साहू, ताहिर अहमद, अज्जत चौधरी, आतिश कुमार बासा, इश्तियाक अहमद, तर्क संचार, एमडी नसीब, समरक्रांति सेन, नवनीत रावत और डॉ. पबित्रा मोहन सामंत्रे।

बैठक के दौरान पत्रकारों और समाचार पत्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों जैसे – पत्रकार सुरक्षा, न्यूनतम पारिश्रमिक, क्षेत्रीय स्तर पर पत्रकारों की भागीदारी, फर्जी पत्रकारिता पर रोक, एवं मीडिया के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर चर्चा की गई। RPM ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण है।

संगठन ने सदस्यता अभियान को गति देने, राज्यों में सक्रिय इकाइयों का पुनर्गठन करने एवं नई समितियों के गठन के लिए जिम्मेदारियां तय कीं। साथ ही आने वाले महीनों में जिला स्तरीय संवाद और वर्कशॉप आयोजित करने की योजना भी बनाई गई।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने यह संदेश दिया कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की आत्मा है, और हर पत्रकार को एकजुट होकर इस जिम्मेदारी को निभाना चाहिए।

संवाददाता – खोज खबर छत्तीसगढ़

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *