PNBCG NEWS TILDA NEORA
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा इकाइयों की संयुक्त तैयारी बैठक सम्पन्न
रायपुर, 26 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा इकाइयों की राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के आयोजन को लेकर संयुक्त तैयारी बैठक आज गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई।
बैठक की मेजबानी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने की तथा अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पबित्र मोहन समंतराय ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस आगामी 16 नवम्बर 2025 को तीनों राज्यों — छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा — में राज्य स्तर पर अपने-अपने सुविधानुसार मनाया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री सुशील शर्मा ने कहा कि महासंघ देशभर के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कार्यरत पत्रकारों को इस आयोजन में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
बैठक में छत्तीसगढ़ से श्री संतोष कुमार यदु, गोविंद कुमार रात्रे, अनिल भट्ट एवं पवन बघेल उपस्थित रहे।
ओडिशा से श्री भानुप्रताप नायक, संतोष पात्र, शिमाद्रि राव, मनोज कुमार और दीपक कुमार साहू ने सहभागिता की।
बैठक का समापन कार्यक्रम संयोजक श्री ताहिर अहमद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्यों में राष्ट्रीय प्रेस दिवस को अर्थपूर्ण और प्रभावशाली रूप में मनाने का संकल्प लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
