PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा-नेवरा, 31 जुलाई 2025: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत गोपाल साहू को भाजपा शहर महामंत्री एवं डागेश्वर साहू को भाजपा ग्रामीण तिल्दा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से साहू समाज में हर्ष की लहर है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है।
साहू समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री टंक राम वर्मा, जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल एवं मनोज निषाद के प्रति धन्यवाद प्रकट किया, जिन्होंने इन योग्य प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करने में भूमिका निभाई।
आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
शहर अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, कौशल साहू, डॉ. एल. पी. साहू, कुंजलाल साहू, नरेंद्र साहू, मोनेश साहू, बाजार लाल साहू, दशरथ साहू, अलख साहू, भागबली साहू, फगवाराम साहू, गिरेंद्र साहू (तहसील उपाध्यक्ष), केशव साहू, श्रीमती ओमिन साहू, खिलेश साहू, अनीता साहू, भुनेश्वरी साहू, जामवती साहू, धानबाई साहू, संतोष साहू सहित साहू समाज के सभी तहसील व नेवरा क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साहू समाज ने आशा जताई कि इन नई नियुक्तियों से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा।

Editor in Chief
PNBCGNews.in
