भारत के प्रथम व्यक्ति के जन्मदिन दिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

राजनीति

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ pavan baghel

तिल्दा नेवरा “स्वच्छता ही सेवा है और सेवा ही धर्म”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज शासकीय स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया और सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया
,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खुमान वर्मा ने कहा “हमें गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने देश का नाम ऊंचा किया है. आज सभी देश भारत की ओर देखते हैं और हमारे प्रधानमंत्री से सुझाव भी लेते हैं. आज भारत की आवाज हर देश बड़े गौर से सुनता है. जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी की जिंदगी जीते हुए प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचे हैं, वो गर्व की बात है. हमारे प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार समझते हैं और उनके लिए काम कर रहे हैं.” स्वच्छता अभियान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही स्वच्छ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को गति देते हुए हम सबका दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर भारत, घर-घर स्वदेशी और समृद्ध भारत दें।


ग्राम पंचायत घुलघुल में एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण भी गया तथा ग्राम पंचायत छतौद में जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिको को श्रीफल और गमछा पहना कर सम्मान किया गया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि और भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी ,मण्डल अध्यक्ष मनोज निषाद ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी ,,पार्षदगण ,लक्षमीचन्द नागवानी ,जयेश पैकरा ,दिनेश साहू ,धर्मेंद्र डहरिया ,डाक्टर खुमान वर्मा ,विजय ठाकुर ,नरसिंह वर्मा ,नरेंद्र शर्मा भागबली साहू तथा भाजपा पार्टी पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01

(3)Pnbcgnews के फेसबुक पेज ज्वाइन कर लाइक शेयर फलो करें 👇👇👇👇

https://www.facebook.com/pnbcgnews.in?mibextid=ZbWKwL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *