तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गवाही पर दबाव डालने वाले हिस्ट्री शिटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम


रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां न्यायालय में गवाही देने जा रहे साक्षी को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद वर्मा निवासी तिल्दा नेवरा ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वर्ष 2021 में दर्ज एक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में साक्षी है। आरोपी पक्ष द्वारा उसे न्यायालय में गवाही न देने और समझौता करने के लिए लगातार फोन पर दबाव डाला जा रहा था। साथ ही उसके घर जाकर परिवार को भी धमकाया जा रहा था।

इस पर तिल्दा नेवरा थाना में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 232(1), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में –

  1. जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा (33) निवासी सासाहोली, हिस्ट्रीशीटर
  2. सूरज वर्मा (26) निवासी श्याम नगर तिल्दा
  3. रवि उर्फ गप्पू वर्मा (31) निवासी तुलसी नेवरा
  4. रजत वर्मा (24) निवासी छतौद
  5. अजय राहूजा (23) निवासी सासाहोली
  6. दीपक उर्फ बबलू वर्मा (41) निवासी जोता

गौरतलब है कि आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा तिल्दा नेवरा थाना का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी, उप निरीक्षक पी.आर. साहू, प्रआर जालम साहू, आरक्षक दीपक सेन, संदीप सिंह, किशोर शर्मा और कुलदीपक वर्मा की अहम भूमिका रही।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *