PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा नेवरा। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम छतोद खार में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 11 अगस्त 2025 को ग्राम केंवतरा निवासी ओमप्रकाश वर्मा की मौत खेत के मेढ़ में लगाए गए करंट युक्त खुले बिजली तार की चपेट में आने से हो गई थी। घटना को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जीव-जंतुओं का शिकार करने के उद्देश्य से खेत में करंट युक्त तार लगाते थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों चिन्ताराम यादव (50 वर्ष), विश्राम धीवर (55 वर्ष), धरम सिंह यादव (50 वर्ष) सभी निवासी ग्राम गौरखेडा थाना खरोरा तथा बलकरण वर्मा (45 वर्ष) निवासी ग्राम केंवतरा थाना खरोरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से जीआई तार, बिजली वायर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
यह पूरी कार्रवाई निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
