विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान अभियान,सैकड़ो ने किया रक्तदान,मानव सेवा का दिया सन्देश

चिकित्सा


PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल


विश्व बंधुत्व दिवस और ब्रह्माकुमारीज की राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि के अवसर पर तिल्दा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और भाईचारे का संदेश दिया।

वॉइस ओवर
तिल्दा ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में आयोजित इस रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर शाखा के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस प्रमुख रायपुर डॉ. सत्यनारायण पांडे, आरपीएफ प्रमुख तिल्दा पतीराम जानी, ब्रह्माकुमारी कांति, सीएचसी प्रमुख डॉ. उमा पैकरा, पार्षद रानी जैन, समाजसेवी सौरभ जैन और रेडक्रॉस से जुड़े राजू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बाइट – (मुख्य अतिथि/डॉ. सत्यनारायण पांडे)
“रक्तदान मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचा सकता है। यह अभियान समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करता है।”

वॉइस ओवर
डॉक्टरों की टीम ने उचित जांच के बाद दाताओं से रक्त संग्रह किया। शिविर में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उपस्थित जनों ने दादी प्रकाशमणि जी के सेवा और समर्पण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

टैगलाइन
“रक्तदान करें – जीवन बचाएं” का संदेश आज हर दिल में गूंजता नजर आया।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *