जनता और किसानो की आवाज बुलंद करने छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब एक जुट

प्रेस

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल


नेवरा : जनता और किसानों की आवाज़ बुलंद करने पत्रकार एकजुट

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब तिल्दा-नेवरा की बैठक सम्पन्न, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ उठी आवाज़

नेवरा। “आम जनता और किसानों की आवाज़ अब दबाई नहीं जाएगी” — इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब तिल्दा-नेवरा की बैठक रविवार, 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों ने खुलकर जनता से जुड़े मुद्दे उठाए और शासन-प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़े किए।

बैठक में ग्राम पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार, नालियों और सड़कों की दुर्दशा, अवैध मुरूम उत्खनन, सट्टा और अवैध शराब बिक्री जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। पत्रकारों का कहना था कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ये समस्याएँ दिन-प्रतिदिन विकराल रूप ले रही हैं।

किसानों की परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अवैध खाद बिक्री और ऊँचे दाम (ओवर रेट) ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पत्रकारों ने चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी समस्याओं को दस्तावेज़ के रूप में तैयार कर शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा और समयबद्ध समाधान की मांग की जाएगी, ताकि आम जनता और किसानों को राहत मिल सके।

बैठक में अविनाश वाधवा, धीरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रकाश जोशी, राजेंद्र साहू, पवन बघेल, संतोष कुमार यदु, दिलीप वर्मा, अनिल कुमार भट्ट, पंकज साहू और ललित अग्रवाल उपस्थित रहे।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *