नि :शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्रामीणों ने मांगी जमीन

औद्योगिक

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा-तिल्दा के सौजन्य से समता फाउंडेसन और मोर हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के सहयोहग से ग्राम पंचायत केसदा में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में केसदा रिंगनी खपरीकला गावों के लोगों ने लाभ लिया . विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ो मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया.जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बालक, बालिकाओं का स्वास्थ परीक्षण कर उचित सुझाव दिये गये। शिविर में स्तनपान व पौष्टिक आहार की जानकारी विस्तार से दी।नेत्र जाँच ,खून जाँच ,जनरल चेकअप ,बी एम डी जाँच तथा बच्चो का निःशुल्क जाँच किया गया
इस अवसर पर शिविर में पहुंचे तमाम डॉक्टर और अतिथियों का फूलों के साथ स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह दे कर उन्हें सम्मानित भी किया गया.


संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा-तिल्दा की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास रहता है कि समाज के वंचित और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की सहायता हो सके। इसी प्रयास में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नि:शुल्क दवाओं का वितरण, आंखों की जांच, नजर के चश्मे का वितरण मछरदानी वितरण तथा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गई। शिविर में वृद्ध जनों तथा युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने केसदा शिव कुमार तुरकाने से ग्रामीणों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के लिए स्थान की मांग की है

केसदा के सरपंच शिव कुमार तुरकाने ने कहा की सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए यह शिविर वरदान साबित हुआ। इस तरह के शिविरों से न केवल गरीब और वंचित वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ती है। सरकार और अन्य संगठनों को इस तरह की पहल को आगे बढ़ाने पर जोर देना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। निशुल्क चिकित्सा शिविर में केसदा ,रिंगनी और खपरी कला सरपंचों और पंचगणों , के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर शिविर का लाभ उठाया
साथ ही बड़ी संख्या में पंचगण ,जनप्रतिनिधिगण ,ग्रामीणजन, एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा के एम जी के मूर्ति चिरंजीत राय ,धनेश साहू ,धर्मेश वैश्य ,गुलाब साहू ,धर्मेश नायक ,सुचिता जैन ,मनीष सिन्हा ,जितेंद्र ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *