PNBCG NEWS TILDA NEORA
📰ग्राम पंचायत कोटा एवं चांपा के सरपंचों और ग्रामीणों ने उद्योग को निस्तारी भूमि देने के विरोध में तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
तिल्दा नेवरा।
आज दोपहर तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत कोटा एवं चांपा के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि ग्राम कोटा एवं ग्राम चांपा में एक उद्योग स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका पूर्व में भी ग्रामीणों ने विरोध किया था।
अब उद्योग विभाग द्वारा ग्राम कोटा में शासकीय भूमि पर निस्तारी तालाब एवं ग्राम चांपा में गोठान भूमि की मांग की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि —
“अगर तालाब नहीं रहेगा तो ग्रामीण निस्तारी के लिए कहां जाएंगे, और अगर गोठान नहीं रहेगा तो मवेशी कहां रहेंगे?”
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उक्त शासकीय जमीनों को किसी भी उद्योग को नहीं दिया जाएगा और इसका कड़ा विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत चांपा की सरपंच रामकली वर्मा, कोटा के सरपंच चुरावन निषाद, दोनों गांवों के जनप्रतिनिधि, पंचगण, महिला एवं पुरुष ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
