PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा में कांग्रेस का बिजली बिल वृद्धि व कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
तिल्दा नेवरा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष उद्यो राम वर्मा के नेतृत्व मे भाजपा शासन में लगातार हो रही बिजली बिल वृद्धि और कांग्रेस सरकार के दौरान लागू 400 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना को बंद किए जाने तथा बढ़ती बिजली कटौती के विरोध में आज शहर व ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “सांय-सांय हाय-हाय, वोट चोर गद्दी छोड़, बिजली चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाते हुए बिजली विभाग कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली हाफ योजना पुनः शुरू नहीं की गई और कटौती की समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य को चलाने में पूरी तरह असमर्थ है, इसलिए उसे गद्दी छोड़ देनी चाहिए।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उद्यो राम वर्मा, पूर्व सिंधी एकादमी अध्यक्ष राम गीडलानी, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, पार्षद सोनू मारकंडे, राजेश कोतवानी, नानक छबड़िया, नीरज राठी, लक्ष्मी नारायण वर्मा, अनूप रवानी, प्रशांत गुप्ता, अजितेश शर्मा, राहुल तेजवानी, रमेश पात्रे, होलेराम पोर्ते, विजय हिरारामानी, योगेंद्र पटेल, हरी मारकंडे, गजानंद साहू किट्टू, रामेश्वर कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता अजितेश शर्मा ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सर प्लस राज्य है और बिजली का उत्पादन हमारे राज्य में भरपूर हो रहा है यहां आम जनता को सस्ती बिजली मिलनी चाहिए भूपेश बघेल जी के समय बिजली बिल हाफ योजना जो लागू थी वह लागू होनी चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिल सके
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
