PNBCG NEWS TILDA NEORA
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग यार्डों — रिंग रोड नंबर-3 पिरदा चौक और टेकारी चौक — पर छापा मारकर करीब 44 लाख रुपए मूल्य का अवैध पेट्रोल और डीजल जब्त किया गया है।
इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी की संलिप्तता उजागर

जांच के दौरान इस पूरे प्रकरण में विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध पेट्रोल-डीजल का कारोबार चल रहा था, जिसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
एक पत्रकार द्वारा इस अवैध गतिविधि की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद, उसे अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब इस धमकी की शिकायत विधानसभा थाना प्रभारी को दी गई, तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय पत्रकार को खाद्य विभाग में शिकायत करने की सलाह दी। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर रूप से सामने आया।
वरिष्ठ अधिकारियों की तत्परता से कार्रवाई

पत्रकार द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिए जाने के बाद, आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी लाल उमेद सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व साइबर टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की।
खाद्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में खाद्य विभाग की अनुपस्थिति और निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब तक विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग सक्रिय है भी या नहीं?
बड़ा सवाल
इतने बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार विधानसभा थाना क्षेत्र में कैसे चल रहा था, और क्या शासन-प्रशासन थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा — यह अब जनता के बीच सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
