आदतन अपराधी अश्वनी कुमार ड़ड़सेना धोखाधड़ी के मामले मे गिरफ्तार — बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

क्राइम


PNBCG NEWS TILDA NEORA

बालोद (छत्तीसगढ़), 05 अक्टूबर 2025।
बालोद पुलिस ने एक बार फिर धोखाधड़ी के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी अश्वनी कुमार डडसेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप है।

🔹 भवन निर्माण भूमि को खाली जमीन बताकर की ₹74,68,000 की धोखाधड़ी

प्रार्थी दीनदयाल जेठूमल (उम्र 47 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 20, पाररास, थाना एवं जिला बालोद ने 22 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे योग वेदांत फाउंडेशन के संचालक हैं और अपने आश्रम के लिए जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया में थे।

दिनांक 25 जुलाई से 13 अगस्त 2025 के बीच परस राम साहू, अश्वनी डडसेना और उनके अन्य साथियों ने दीनदयाल जेठूमल से संपर्क कर जमीन का सौदा तय किया। आरोपी पक्ष ने दस्तावेजों (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ऋण पुस्तिका आदि) की मांग करते हुए इकरारनामा करने का बहाना बनाया, परंतु मौके पर जाकर सीधे रजिस्ट्री करा दी।

पीड़ित के अनुसार, जिस जमीन पर पहले से भवन निर्माण था, उसे खाली भूमि बताकर छलपूर्वक रजिस्ट्री कराई गई। सौदे की शेष राशि के नाम पर फर्जी चेक (₹74,68,000) दिया गया, जो बाद में बैंक में बाउंस हो गया। कुल लेन-देन लगभग ₹81,71,000 का हुआ था, जिसमें ₹7,03,000 नकद दिया गया और शेष राशि धोखाधड़ी से हड़प ली गई।

🔹 मामला दर्ज एवं गिरफ्तारी

रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 404/2025, धारा 318(4), 3(5), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन, एसपी बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन, एएसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अश्वनी कुमार डडसेना (उम्र 59 वर्ष), निवासी ग्राम अंगारी, थाना एवं जिला बालोद को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

🔹 आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अश्वनी डडसेना के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं —
थाना बालोद, जामगांव आर, उतई, पुरानी भिलाई, भिलाई नगर, कोतवाली दुर्ग, एवं अमलेश्वर में धोखाधड़ी, मारपीट और गाली-गलौज के कई मामले पहले से पंजीबद्ध हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं और यह गिरफ्तारी धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है।

Pnb CG News | बालोद रिपोर्ट
#BalodPolice #CGPolice #ChhattisgarhNews #DPRChhattisgarh


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *