मुक़बधीर नाबालिक के साथ अनचार — पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA


मूकबधिर नाबालिग के साथ अनाचार — पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक मूकबधिर नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामला अत्यंत संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता की मां ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी गूंगी-बहरी बेटी 14 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे सब्जी लेने बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो रात करीब 11 बजे वह पानी टंकी के पास एक युवक के साथ मिली।

परिजनों ने जब पीड़िता से इशारों के माध्यम से पूछताछ की, तो उसने बताया कि युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर आरोपी विमल कुमार नट (उम्र 19 वर्ष), पिता मयाराम नट, निवासी ग्राम महंत, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामला अप.क्र. 462/2025 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 64(2)(i), 65(1) बी.एन.एस. तथा पाॅक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के प्रावधान शामिल हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है और मामले की विवेचना जारी है।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *