PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) | दिनांक 21 अक्टूबर 2025
दीपावली और मातर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्त निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग का असर देखने को मिला। थाना क्षेत्र में उपद्रव फैलाने और परिशांति भंग करने वाले 14 असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में गठित पेट्रोलिंग टीमों ने ग्राम सिरवे, कुंदरू, जलसो और सरारीडीह में सक्रिय रहकर उपद्रवियों पर कार्यवाही की। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशामुक्त रहकर शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाएं और क्षेत्र की अमन-शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
गिरफ्तार उपद्रवीयों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ पप्पू गोस्वामी (32 वर्ष) – वार्ड क्रमांक 01, सासाहोली
2️⃣ राजकुमार निषाद (30 वर्ष) – सिरवे
3️⃣ सोमू धीवर (20 वर्ष) – सिरवे
4️⃣ रंजीत धीवर (21 वर्ष) – सिरवे
5️⃣ बलदेव धीवर (19 वर्ष) – सिरवे
6️⃣ सत्यम कुमार जांगड़े (32 वर्ष) – सरारीडीह
7️⃣ आकाश जांगड़े (20 वर्ष) – सरारीडीह
8️⃣ राजेन्द्र प्रसाद (27 वर्ष) – सरारीडीह
9️⃣ मुकेश कुमार जांगड़े (25 वर्ष) – सरारीडीह
10️⃣ यश कुमार सायतोडे (19 वर्ष) – मधईपुर, थाना खरोरा
11️⃣ राहुल यदु (29 वर्ष) – कुंदरू
12️⃣ आशु उईके (28 वर्ष) – जलसो
13️⃣ विक्की पोर्ते (24 वर्ष) – टेकारी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
14️⃣ लोकेश साहू (29 वर्ष) – नेवरा
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार गश्त जारी है, ताकि दीपावली पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके।
रिपोर्ट — Pnbcg News Digital Desk
(स्रोत: थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छत्तीसगढ़)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
