ग्राम किरना में 10 फीट लंबा अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने तीन अजगरों का सुरक्षित रेस्क्यू किया

Fashion पर्यावरण

तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरना स्थित खेतान क्रेशर क्षेत्र में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सनत भारती के नेतृत्व में वन कर्मी सुनील बंजारे, छोटेलाल साहू एवं धन्नू यदु ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।


वन विभाग को प्रारंभिक सूचना एक अजगर की मिली थी, लेकिन रेस्क्यू के दौरान मौके पर चार अजगर दिखाई दिए। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तीन अजगरों को सुरक्षित पकड़ लिया, जबकि एक अजगर बिल के अंदर घुस गया, जिसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।
रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखते हुए वन कर्मियों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। पकड़े गए अजगरों को बाद में वन क्षेत्र बिलाड़ी ले जाकर उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।


इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी सनत भारती ने बताया कि
“मौसम परिवर्तन के कारण अजगर एवं अन्य वन्य जीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोग स्वयं कोई जोखिम भरा प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।”
अजगरों के सफल रेस्क्यू के बाद गांव में राहत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की साहसिक और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

1 thought on “ग्राम किरना में 10 फीट लंबा अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने तीन अजगरों का सुरक्षित रेस्क्यू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *