तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

क्राइम

शांति व्यवस्था बनाए रखने क्षेत्र में लगातार की जा रही कार्रवाई

तिल्दा नेवरा | रायपुर ग्रामीण
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 02 फरवरी 2026 को परिशांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खमरिया, ग्राम सिरवे एवं ग्राम भूरसुदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन वाद–विवाद एवं लड़ाई–झगड़ा किए जाने की सूचना थाना तिल्दा नेवरा को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया, लेकिन वे अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में प्रस्तुत किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किया गया।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा परिशांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की गई है।


गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम इस प्रकार हैं—


बलदेव धिवर, पिता प्रीतम धिवर, उम्र 19 वर्ष, ग्राम सिरवे
दीपक धिवर, पिता कोदू राम धिवर, उम्र 19 वर्ष, ग्राम सिरवे
होरी लाल यादव, पिता राम प्रसाद यादव, उम्र 21 वर्ष, ग्राम धनगवा, शहडोल (म.प्र.), हाल निवासी ग्राम खमरिया, जिला रायपुर
अशोक साहू, पिता रामचंद्र साहू, उम्र 38 वर्ष, ग्राम महुआ गांव, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल ग्राम खमरिया, जिला रायपुर
क्रिस सोनवानी, पिता ओमप्रकाश सोनवानी, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भूरसुदा, जिला रायपुर
जयप्रकाश वर्मा, पिता सुरेश वर्मा, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भूरसुदा, जिला रायपुर
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

1 thought on “तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *