तिल्दा नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता, 4 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

लूट की वारदात में शामिल विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया

तिल्दा नेवरा | रायपुर ग्रामीण
तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने लूट के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 माह से फरार आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह नवंबर 2025 में आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ बगदई शराब दुकान के पास लूट की योजना बनाकर पहुंचे थे। आरोपियों ने चाकू का डर दिखाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और जबरन उसका वीवो मोबाइल फोन एवं ₹500 नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 493/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 309(6), 61(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। लगातार तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर तिल्दा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश यादव एवं उसके एक साथी विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी और बालक ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 बताई जा रही है, को जप्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश यादव, पिता शिवपालन यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17 पुराना चीरघर के पास तिल्दा को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है और आमजन ने राहत की सांस ली है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *