तिल्दा-नेवरा में ट्रक ड्राइवर से मारपीट और पैसे वसूली का आरोप,पीड़िता ने की शिकायत

तिल्दा-नेवरा (रायपुर)। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, जबरन पैसे वसूली और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ड्राइवर ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार यादव (उम्र 28 वर्ष), जो पिछले 3 वर्षों से सारथी ट्रेडर्स में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्यरत था, को माल लोडिंग के लिए मोपका भेजा गया था। वापस लौटते समय नारायणपुर मोड़ के पास ट्रक का टायर फट गया।
ड्राइवर द्वारा इसकी सूचना मालिक को देने पर उसे स्टेपनी लगाकर वापस आने के लिए कहा गया। जब वह तिल्दा स्थित कार्यालय पहुंचा, तो आरोप है कि मालिक और मुंशी ने उसे ऑफिस के अंदर बुलाकर मारपीट की।

,जबरन पैसे लेने और धमकी का आरोप

पीड़ित के अनुसार—
उससे 40,000 रुपये की मांग की गई
मोबाइल से OTP लेकर 17,990 रुपये फोनपे के माध्यम से ट्रांसफर किए गए
उसके माता-पिता को फोन कर पैसे भेजने के लिए दबाव बनाया गया
पैसे नहीं देने पर पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी गई
उसका मोबाइल भी छीन लिया गया

इसके बाद आरोपी ने अपने दो लोगों के साथ उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने भेज दिया।

ड्राइवर संघ ने दिलाई मदद

रास्ते में पीड़ित की मुलाकात छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सदस्यों से हुई, जिन्होंने उसे तिल्दा थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

थाना मे की शिकायत दर्ज, मेडिकल जांच भी हुई

पीड़ित ने 7 अप्रैल 2026 को तिल्दा थाना में सारथी ट्रेडर्स के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
पुलिस द्वारा उसका डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया, जिसकी रिपोर्ट सरकारी अस्पताल तिल्दा में तैयार की गई है।

महत्वपूर्ण बिंदु

ड्राइवर के साथ मारपीट और जबरन वसूली का आरोप
मोबाइल से OTP लेकर पैसे ट्रांसफर
जान से मारने की धमकी
FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *