तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 21 में इसाई समुदाय के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा किया गया। यह भवन विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका के सभापति राजकुमार गेंडरे, संतोष यदु, बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ की द राइट रेव्ह. सुषमा कुमार, सचिव नितिन लॉरेंस, पार्षद दिनेश साहू, भाजपा उपाध्यक्ष तिल्दा मंडल सौरभ जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लंबे समय से थी मांग
स्थानीय लोगों को लंबे समय से सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता थी। अब विधायक निधि से यह मांग पूरी होने जा रही है, जिससे वार्डवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
पार्षद ने क्या कहा

इस अवसर पर पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी जैन ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा से सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
उन्होंने कहा—
“यह भवन समाज के सभी लोगों के लिए उपयोगी होगा। यहां बैठक, शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे।”
समाज ने जताया आभार

बिशप द राइट रेव्ह. सुषमा कुमार ने विधायक और पार्षद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया गया है, इसके लिए पूरा समाज आभारी है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनीश ठाकुर, रेव्ह. सुबोध कुमार, प्रमेंद्र सिंह, एम. डी. बेक, जितेंद्र मसीह, वेसली वानी, अमन वानी, डॉ. यू सुना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और वार्डवासी उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
