एके-47 चोरी के मामले में मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के अमरकंटक से सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम

संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा

7240840250

सरगुजा छत्तीसगढ़ अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के डेरी फार्म के पास अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसमे बलरामपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ के गनमैन आशीष तिर्की के घर से चोर AK-47 रायफल और 90 राउंड गोली के साथ-साथ सोना-चांदी के जेवरात भी पार कर ले गए थे।

एके-47 रायफाय चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरक्षक के घर से एके-47 रायफल ,90 राउंड जिंदा कारतूस सहित सोने-चांदी जेवरात की चोरी करने वाला आरोपी अंकित गुप्ता, उम्र 26 वर्षीय अंबिकापुर शहर में ऑटो चलाने का काम करता था। जिसे सरगुजा पुलिस ने बीते शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के अमरकंटक के पास राजेन्द्रग्राम से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है।

पुलिस महकमें में हड़कम

इस चोरी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। वजह एके-47 राइफल के साथ 90 राउंड गोली चोरी होना आम बात नहीं थी। जिसकी वजह से बलरामपुर से लेकर सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन पुलिस के आलाधिकारियों ने 3 से 4 पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर आरोपियों की पताशाजी और घर के लोगों से पूछताछ लगातार की जा रही थी। जिसके बाद ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं।

बड़ी वारदात को दे सकते थे अंजाम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एके-47 राइफल का उपयोग कर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। लेकिन समय रहते पुलिस की सतर्कता ने एक गंभीर खतरे को टाल दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश

घर से एके-47 चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल जिले के सभी आरक्षकों के लिए निर्देश जारी किया है कि कभी भी ड्यूटी अधिकारी, मंत्री या कहीं भी ड्यूटी लगाई जाती है। इस दौरान कोई काम होता है तो अपना राइफल नजदीक के थाने या पुलिस लाइन में जमा करना अनिवार्य होगा। ना कि उसे घर ले जाकर रख ले।

पुलिस कब करेगी खुलासा

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी की बात जैसी कोई घटना अब तक सामने नहीं आने की बात कही जा रही है। लेकिन यह पूरी खबर विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से जानकारी लगी है कि आरक्षक के घर से किए गए एके-47 , 90 जिंदा कारतूस सहित सोना-चांदी चोरी के मामले में मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के अमरकंटक से गिरफ्तार किया गया है। अब देखना होगा कि तब तक पुलिस इस मामले को लेकर खुलासा करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *