अष्टधातु फैरोमेटल प्लांट चोरी का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल


तिल्दा नेवरा, रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अष्टधातु फैरोमेटल प्लांट, ताराशिव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 3 चोरों और 1 कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया सीसीटीवी कैमरा और कच्चा लोहे का टुकड़ा बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. डिगेश कुमार वर्मा (27 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया
  2. नागेश्वर पाल (29 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया
  3. आर्यन वर्मा (19 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया
  4. सन्नी कुमार सिंह (25 वर्ष), निवासी ताराशिव

घटना का विवरण:


प्रार्थी योगेन्द्र नारंग ने 13 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अगस्त की शाम 6 बजे से 8 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोर प्लांट के मेन गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और स्टोर रूम से कच्चा लोहा व ऊपर लगा एक सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खम्हरिया और ताराशिव से आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद चोरी गया सामान बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की भूमिका:


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के निर्देशन में सउनि शंकर लाल वर्मा, प्रआर 636 राजेश सिकरवार, आरक्षक दीपक सेन, संदीप सिंह और किशोर शर्मा की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *