संवाददाता पवन बघेल इल्दा नेवरा
7240840250
पीएमश्री प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय नेवरा तिल्दा ने आज शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न किया। कक्षा 6 वी से 12 वी के विद्यार्थियों को 15 अप्रैल 2025 को शैक्षणिक भ्रमण के लिए बिलासपुर ले जाया गया। राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत सम्पन्न हुआ। प्राचार्य दुष्यंत सोनी ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में बिलासपुर के कानन पेंडारी, अटल टिंकरिंग लैब एवं रतनपुर आदि स्थान शामिल थे साथ ही इस भ्रमण में 500 छात्र – छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएं शामिल हुए।
सबसे पहले बिलासपुर के कानन पेंडारी गए वहां छात्र विभिन्न प्रकार के जीव – जंतुओं के रहन – सहन से अवगत हुए। उसके बाद सभी अटल टिंकरिंग लैब स्वामी आत्मानंद शास. बहुद्देशीय विद्यालय बिलासपुर से जुड़कर छात्र – छात्राएं अपने हौसलों से ऊंची उड़ान भरने का जिक्र किए। उसके बाद सभी रतनपुर गए। यहां कलचुरी राजवंश का इतिहास से अवगत हुए।
एसमडीसी अध्यक्ष श्री मनोज निषाद भी अन्य सदस्यों के साथ इसमें शामिल हुए तथा बच्चों का उत्साह बढ़ाया। श्री मनोज निषाद ने बताया कि इस तरह के ट्रिप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक है।
इस ट्रिप को लेकर बच्चों एवं पालको में भारी उत्साह था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
