**सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़।** भोले-भाले ग्रामीणों की जेब काटने वाला और धर्म के नाम पर ढोंग रचाने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। चिरमिरी थाना क्षेत्र में 6 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले इन दोनों सगे भाइयों पर **अपराध क्रमांक 340/2020** के तहत धारा **420** में मामला दर्ज है।
आरोपी **निखिलेश नारायण पाण्डेय** और **हरिओम नारायण पाण्डेय**, दोनों पिता **ओम प्रकाश पाण्डेय**, निवासी ग्राम बासपारा, जिला सुरजपुर—लंबे समय से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में ठगी का जाल बिछा रहे थे।
धार्मिक संगठन के नाम पर विश्वास जीतकर ये कभी **पत्रकार**, कभी **बाबा**, तो कभी **नेता** का मुखौटा पहनते और फिर भोले लोगों को लूटते थे। इनकी करतूतों में नौकरी लगवाने, तंत्र-मंत्र, संपत्ति सौदेबाज़ी और धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर ठगी शामिल है।
**सूत्र बताते हैं** कि अपने ही गांव और आस-पास में भी कई लोगों को शिकार बनाया गया। और जब पीड़ित शिकायत करने की हिम्मत करता, तो ये सत्ता के रसूख का ढोल पीटकर डराने-धमकाने लगते। ग्रामीणों का कहना है कि इनके घर का असली “धंधा” चोरी, डकैती, झूठे वादे और धर्म की आड़ में लूटखसोट है।
पीड़िता की रिपोर्ट के बाद यह **“ढोंगी बाबा”** भाग खड़ा हुआ, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकालने के लिए ज़बरदस्त मशक्कत की और आखिरकार धर दबोचा।
पुलिस ने चेतावनी दी है—यदि इन धोखेबाज़ों ने आपके साथ भी खेल खेला है, तो तुरंत थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
**ऐसे समाज के दीमक और नकली धर्मधंधेबाज़ों को बेनकाब करना ही सबसे बड़ा धर्म है।**






What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
